Connect with us

उत्तराखण्ड

तल्ली बमौरी में श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण जन्म और भक्त प्रह्लाद प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन

तल्ली बमौरी में आयोजित सोलहवीं श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कथावाचक पंडित बसंत त्रिपाठी शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं भक्त प्रह्लाद की प्रेरणादायी कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

कथा प्रारंभ होने से पूर्व ब्राह्मण नवीन त्रिपाठी एवं गणेश पेंट के राजेंद्र संवर द्वारा प्रतिदिन की गणेश पूजा, पुण्य वाचन, श्रीमद् भागवत पूजन एवं व्यास पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।

इस अवसर पर मुख्य यजमान परिवार में जितेंद्र मेहता, चंदन मेहता, पार्षद अनीता मेहता, शोभा मेहता, दीपा कोरंगा, नियति बिष्ट कोरंगा, पदमा नवीन बेलवाल, पंकज सनवाल बेलवाल, तिवारी एवं दया जोशी समेत अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page