उत्तराखण्ड
राजीव गांधी जयंती पर जिला-महानगर कांग्रेस ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

हल्द्वानी, 20 अगस्त 2026। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश तथा कांग्रेस S.I.R. समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मनोज रावत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और संचार के क्षेत्र में नई सोच के साथ कार्य करते हुए भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का प्रयास किया। उन्होंने युवाओं की शक्ति पर विश्वास किया तथा पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने और लोकतंत्र को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उनके विचार और देश के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणादायी हैं।
पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि राजीव गांधी ने भारतीय राजनीति को नई पीढ़ी की आकांक्षाओं से जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान और नागरिक अधिकारों को मजबूत करने की आवश्यकता के वर्तमान दौर में राजीव गांधी की लोकतांत्रिक सोच और विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताओं में से एक थे। उन्होंने आधुनिक तकनीक, शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया तथा युवाओं को देश की प्रगति का केंद्र माना। साथ ही लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, ग्रामीण विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय तथा देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करे।
कार्यक्रम में बी.एल.ए.-1 हल्द्वानी डॉ. मयंक भट्ट, सतीश नैनवाल, मधु सांगूड़ी, भागीरथी बिष्ट, शोभा बिष्ट, नीमा भट्ट, मंजू पांडे, पुष्पा नेगी, डॉ. केदार पलड़िया, संजय किरौला, गुरप्रीत प्रिंस, कानू बिष्ट, नंदन दुर्गापाल, राजेंद्र दुर्गापाल, जाकिर हुसैन, गिरीश पांडे, मोहम्मद गुफरान, संदीप पांडे, प्रदीप बिष्ट, नितिन भट्ट, संजू उप्रेती, प्रदीप नेगी, बसंत जोशी, घनश्याम फुलारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

















