उत्तराखण्ड
जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ, पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल तथा द्वितीय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहा नारंग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए बार एसोसिएशन के इस प्रयास की सराहना की।
टूर्नामेंट के पहले दिन सिंगल्स और डबल्स वर्ग के मुकाबले खेले गए। सिंगल्स वर्ग में संजय सुयाल ने रामसिंह रौतेला को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया, जबकि दूसरे मुकाबले में चंद्रप्रकाश ने पूरन बिष्ट को पराजित कर अगले चरण में जगह बनाई।
डबल्स वर्ग में शनी-शादाब की जोड़ी ने शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं अरुण अधिकारी एवं अंकित की जोड़ी ने भी प्रभावशाली खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। बार एसोसिएशन के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह है तथा आगामी मुकाबलों का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।
फोटो परिचय : कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ करते जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल एवं द्वितीय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहा
