Connect with us

उत्तराखण्ड

चंदोला बने मुख्य चुनाव अधिकारी,,

नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर सोमवार को बार सभागार में आयोजित बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।बैठक के बाद जारी पत्र के अनुसार, चंदोला को वर्ष 2026-2027 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के साथ ही बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते चुनाव की तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी गई हैं।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद और सचिव दीपक रूवाली ने बताया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के उद्देश्य से राजेश चंदोला को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न होगी।इस नियुक्ति से बार सदस्यों में उत्साह का संचार हो गया है, और सभी उम्मीदवार चुनावी रणनीतियों पर काम शुरू कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page