Connect with us

उत्तराखण्ड

नियम विरुद्ध वाहन संचालन के अभियोग में 74 वाहनों के चालान 08 सीज,

हल्द्वानी , डा गुरदेव सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन ) हल्द्वानी संभाग़ के द्वारा नियम विरुद्ध वाहन संचालन के अभियोग में 74 वाहनों के चालान कर 08 वाहनों को सीज किया गया । आयुक्त महोदय द्वारा दिए निर्देशों के अनुपालन में आज हेलमेट , सीट बेल्ट, ओवर स्पीड , रिफ्लेक्टर, नंबर प्लेट, फिटनेस , ई रिक्शा के द्वारा लाइट बंद कर संचालन करना , मोबाइल का प्रयोग करते हुए वाहन संचालन आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गयी। चैकिंग अभियान में तीन ई रिक्शा, चार ऑटो और एक पिकअप वाहन को भी सीज किया गया। प्रवर्तन कार्रवाई सहायक परिवहन अधिकारी श्री जितेंद्र , परिवहन कर अधिकारी श्री विमल उप्रेती, श्री प्रमोद कर्नाटक के द्वारा की गयी। प्रवर्तन कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक गिरीश कांडपाल, श्री नंदन सिंह, चंदन सप्याल , चंदन डैला, अनिल कारकी , गोधन सिंह, मो दानिश ,कुमारी हंसी , महेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त  सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी  में समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा  सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण की गई । इस अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी, सहायक परिवहन अधिकारी एवं समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page