उत्तराखण्ड
रुद्रपुर: भाजपा जिला कार्यालय में प्रकोष्ठों की बैठक सम्पन्न, 9 जुलाई के कार्यक्रम की तैयारियों पर जोर
रुद्रपुर
बैठक में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. करनदीप सिंह विर्क ने आगामी 9 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने जिला अध्यक्ष कमल जिंदल के मार्गदर्शन और नेतृत्व के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में श्री पवन दीप सिंह, आदर्श वीर सिंह, राजेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी रूप से रूपरेखा और कार्यान्वयन सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की। सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की सफलताओं तथा आगामी तैयारियों के मद्देनजर अलग-अलग टीमों द्वारा जिम्मेदारियां बांटी गईं और प्रचार-प्रसार, लॉजिस्टिक्स तथा जनसंपर्क के कार्यों के लिए समयसीमा निर्धारित की गयी।
