उत्तराखण्ड
भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पर भुवन भट्ट ने जताई चिंता, पहाड़ों में अधिकारियों की मनमानी पर उठाए सवाल

भट्ट ने आरोप लगाया कि संगठन में बाहर से आए दल-बदलू नेताओं को महत्वपूर्ण पद और जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं, जबकि वर्षों से पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को केवल दरी बिछाने, पुतला दहन करने, बैठकों में भीड़ जुटाने और नेताओं के होर्डिंग लगाने तक सीमित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में स्थिति और भी चिंताजनक है। स्थानीय अधिकारियों और सत्ता के करीबी लोगों द्वारा मनमानी की जा रही है तथा आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। इससे जनता और कार्यकर्ताओं में असंतोष लगातार बढ़ रहा है।
भुवन भट्ट ने पार्टी नेतृत्व से मांग करते हुए कहा कि निष्ठावान और जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन में सम्मानजनक स्थान और जिम्मेदारियां दी जाएं। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगाकर जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान और महत्व नहीं बचा तो संगठन कमजोर होगा, जिसका सीधा प्रभाव पार्टी की जमीनी मजबूती पर पड़ेगा।
