Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल जिला चिकित्सालय पर आशा-ANM की बैठक आयोजित

 

, 5 मई 2026: डॉ. एच.सी. पंत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के निर्देश पर बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय पर अर्बन हेल्थ सेंटर के विस्तार को लेकर आशा एवं ANM की बैठक आयोजित की गई।

शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव का लक्ष्य

बैठक को संबोधित करते हुए मदन मेहरा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने आशा एवं ANM को बताया कि जनपद में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से टीमों द्वारा घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने अस्पताल में प्रसव पर मिलने वाली सुविधाओं, जननी सुरक्षा योजना, ईजा-बोई तथा परिवार कल्याण योजना की जानकारी दी। साथ ही संचारी एवं गैर-संचारी रोगों से बचाव तथा घर पर प्रसव के उच्च जोखिमों के बारे में जागरूक किया। आशा-ANM को गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को अस्पताल में प्रसव के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।

टीवी मुक्त अभियान के तहत जागरूकता

राघवेंद्र रावत, अर्बन सिटी मैनेजर एवं सरयू नंदन जोशी, कम्युनिटी मोबाइलेजर ने टीवी मुक्त अभियान के तहत चल रही 100 डे योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वार्डों में जाकर लोगों को प्रेरित करने को कहा कि अधिक से अधिक संख्या में एक्स-रे एवं बलगम जांच कराएं।

जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार

दीवान बिष्ट, जिला आईईसी अधिकारी ने उपस्थित आशा एवं ANM को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनमानस तक अवश्य पहुंचाएं।

कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियां

हेम जलाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी (राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम) ने 7 मई 2026 को समस्त सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों तथा आंगनबाड़ियों में आयोजित होने वाले कृमि मुक्ति दिवस के बारे में विस्तार से बताया। एक से दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली एल्बेंडाजोल तथा तीन से 19 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली दी जानी है। जो बच्चे 7 मई को छूट जाते हैं, उन्हें मेक-अप डे 14 मई 2026 को स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गोली प्रदान की जाएगी।

अंतरा इंजेक्शन की जानकारी

ईमलेश गुप्ता ने अंतरा इंजेक्शन (Antara Injection – DMPA) के बारे में बताया कि यह महिलाओं के लिए प्रभावी 3-महीने का गर्भनिरोधक इंजेक्शन है, जो अनचाहे गर्भ से सुरक्षा प्रदान करता है। यह सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त उपलब्ध है, स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए सुरक्षित है तथा दो बच्चों के बीच अंतर रखने का भरोसेमंद तरीका है।

बैठक में राघवेंद्र रावत (अर्बन सिटी मैनेजर), सरयू नंदन जोशी (कम्युनिटी मोबाइलेजर) एवं बसंती ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page