Connect with us

उत्तराखण्ड

अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आयुक्त दीपक रावत को सौंपा ज्ञापन,,

पवनीत सिंह बिंद्रा

हल्द्वानी ,,बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के आह्वान पर तहसील परिसर हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल की समस्त बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण – हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता, जिला बार एसोसिएशन बागेश्वर के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, जिला बार एसोसिएशन अल्मोडा के सचिव दीप चंद्र जोशी, जिला बार एसोसिएशन उधम सिंह नगर के अध्यक्ष दिवाकर पांडे, रामनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोहन तिवारी, काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश चौबे, बाजपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश राजेश पांडे, जसपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुन्दर पाल सिंह, नैनीताल बार एसोसिएशन के सचिव संजय सुयाल, पूर्व सचिव दीपक रूपाली, मंजू कोटलिया, हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर पंत, उपाध्यक्ष सुनील पुंडीर, सचिव मोहन सिंह बिष्ट, आदित्य शर्मा, योगेंद्र पाठक,पूर्व सचिव विनीत परिहार, राजन मेहरा पूर्व अध्यक्ष राम सिंह बसेड़ा, हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय पांडे,अर्जुन रौतेला के नेतृत्व में कुमाऊं मंडल से सैकड़ो अधिवक्तओं ने प्रतिभाग किया। आमसभा में तहसील यूनियन कालाढूंगी से प्रदीप बुधलाकोटी, कृष्णजी चन्द्र जोशी, तहसील यूनियन लालकुआं से पूनम अधिकारी, तहसील यूनियन धारी से पंकज कुमार, प्रीतम सिंह बिष्ट, तहसील संघ हल्द्वानी से बलवंत नेगी सुनील पंत योगेश पांडे त्रिलोचन बालम सिंह बसेड़ा राम सिंह कुंवर ने भी प्रतिभाग किया। आम सभा का संचालन संयोजक गोविंद सिंह बिष्ट पूर्व अध्यक्ष हल्द्वानी बार एसोसिएशन ने किया। तहसील परिसर,हल्द्वानी से बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन डॉक्टर महेंद्र सिंह पाल, सदस्य सचिव मेहरबान सिंह कोरंगा, सदस्य हरि सिंह नेगी, प्रभात चौधरी व नन्दन सिंह कन्याल के नेत्रत्व में सैकड़ों लोगों के सैलाब ने श्रीमान आयुक्त कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी स्थित शिविर कार्यालय को कूच किया तथा श्रीमान आयुक्त के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित किया, जिस पर श्रीमान आयुक्त ने आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं के समाधान हेतु माननीय मुख्यमंत्री महोदय को अवगत किया जाएगा तथा शीघ्र मुख्यमंत्री के साथ वार्ता हेतु भी प्रयास किए जाएंगे। श्रीमान आयुक्त महोदय के आश्वासन पर बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड ने समस्त अधिवक्ताओं दस्तवेज लेखकों स्टांप विक्रेताओं आदि से कार्य बहिष्कार 10 दिन के लिए स्थगित करने का आग्रह किया जिस पर वर्तमान कार्य बहिष्कर को 10 दिन के लिए स्थगित किया जाता है। ज्ञापन इस प्रैस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page