Connect with us

उत्तराखण्ड

अधिवक्ताओं का जिलाधिकारी परिसर में धरना, सीडीओ ने सुधार का दिया आश्वासन ,,

नैनीताल,,। राजस्व न्यायालयों सहित विभिन्न प्राधिकरणों में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं के धरने की सूचना मिलते ही मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अरविंद पांडेय धरना स्थल पर पहुंचे और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन लिया।धरने को संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि पूर्व में दो बार जिलाधिकारी को पत्र सौंपे जा चुके हैं, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ। राजस्व न्यायालयों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि न्यायालयों में बिना वैधानिक अधिकार वाले बाहरी व्यक्ति कार्य कर रहे हैं, अधिकारी निर्धारित समय पर न्यायालयों में नहीं बैठ रहे।पत्रावलियों में क्रमांक अंकित नहीं किए जाते, जबकि पटवारी और कानूनगो समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर रहे, जिससे वादकारियों को अनावश्यक परेशानी हो रही है। अधिकारियों के रवैये पर कड़ा एतराज जताते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि उनके सम्मान के साथ कोई समझौता स्वीकार्य नहीं। प्राधिकरण कार्यालयों में फाइलें अनावश्यक रूप से अटकाई जा रही हैं।सीडीओ अरविंद पांडेय ने ज्ञापन लेते हुए जिलाधिकारी से वार्ता कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के सचिव दीपक रुबाली ने चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो हल्द्वानी व रामनगर बार एसोसिएशन के साथ 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। दोनों एसोसिएशनों ने नैनीताल बार को समर्थन दिया है।प्रदर्शन में प्रमुख उपस्थित: एसोसिएशन अध्यक्ष भगवत प्रसाद, सचिव दीपक रुबाली, प्रताप पडियार, नीरज साह, ज्योति प्रकाश बोरा, राजेन्द्र कुमार पाठक, अखिलेश साह, एम बी सिंह, मान सिंह बिष्ट, गिरीश खोलिया, प्रमोद बहुगुणा, अरुण बिष्ट, मनोहर सिंह, मेर पुलक अग्रवाल, भगवत जंतवाल, अनिल हर्नवाल, प्रदीप परगाई, संजय सुयाल, अशोक मौलखी, अनिल सिंह बिष्ट, राजेन्द्र पंत, धीरेंद्र सिजवाली, आनंद दरमवाल, ललित मोहन जोशी, हरीश भट्ट, राजेन्द्र भैसोड़ा, सुभाष जोशी, कमल चिलवाल, शिवांशु जोशी, राकेश सुयाल, नीलेश भट्ट, निर्मल कुमार, उमेश कांडपाल, मनीष कांडपाल, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, जयंत नैनवाल, गौरव कुमार, प्रदीप प्रसाद, गजेंद्र मेहरा, दीपक दानु, मो शहनवाज़, मोहम्मद खुर्शीद, प्रीति साह, तारा आर्या, कामिनी गंगवार, आकांक्षा, नेहा आर्या, किरन आर्या, जया आर्या, रिंकी अंसारी, ज्योति आर्या, दिव्या आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page