Connect with us

उत्तराखण्ड

इम्पीरियम विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस,


हल्द्वानी। इम्पीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलतपुर, गौलापार में 76 वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। 11वीं बटालियन सशक्त सीमा बल(SSB) डीडीहाट के जवानों एवं विद्यालय के प्रबंधक श्री रणवीर सिंह मेहरा व श्री करणवीर सिंह गंगोला और प्रधानाचार्या श्रीमती राधा ऐठानी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया , जिसमें विद्यार्थियों द्वारा हमारे देश के देशभक्तों की वेशभूषा में वीर सपूतों को याद करते हुए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।
11वीं बटालियन सशक्त सीमा बल (SSB) डीडीहाट के जवानों ने आज ध्वजारोहण में शामिल होकर इंपीरियम विद्यालय की शोभा में चार चांद लगा दिए । बच्चों ने किस प्रकार ध्वज को सलामी दी जाती है , इसका भी प्रशिक्षण लिया।इस अवसर पर सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page