Connect with us

उत्तराखण्ड

330 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने दी नशे के कारोबार से दूर रहने की चेतावनी

लालकुआं। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने 330 नशीले इंजेक्शनों के साथ हल्द्वानी निवासी गुलफाम हुसैन उर्फ गंगू (34) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोटरसाइकिल से नशीले इंजेक्शनों की तस्करी कर रहा था। पूछताछ में उसने इंजेक्शन बहेड़ी, बरेली निवासी आरिफ से खरीदकर लाने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीज कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वंदना चौहान, कांस्टेबल गणेश गिरी, कांस्टेबल चालक खीम सिंह, SOG कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा और कांस्टेबल भानु प्रताप शामिल रहे।

पुलिस की चेतावनी: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशे की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जासके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page