Connect with us

उत्तराखण्ड

बैणी-भूली योजना की जानकारी देने गुलजारपुर पहुंचे सुरेश भट्ट, छोराजाली में भी किया जनसंपर्क

कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों से संवाद, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर की चर्चा

कालाढूंगी। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के गुलजारपुर और छोराजाली में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की।

गुलजारपुर में आयोजित कार्यक्रम में भट्ट ने महिलाओं के साथ संवाद करते हुए प्रदेश सरकार की प्रस्तावित बैणी-भूली योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से साढ़े पांच लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने योजना को महिलाओं के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी पहल बताया।

इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण, स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदी योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।

गुलजारपुर में आयोजित कार्यक्रम में शांति बिष्ट, भगवान सिंह कुमटिया, राम सिंह कुमटिया, आनंदी देवी, किशन भंडारी, मीना पांडे, मनीषा पांडे, बिमला पांडे, पुष्पा देवी, सुशीला देवी, बबीता देवी, नेमा देवी, गंगा देवी, जानकी देवी और शोभा कन्याल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसके बाद छोराजाली में भी सुरेश भट्ट ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा की और ग्रामीणों से उनकी अपेक्षाओं एवं स्थानीय मुद्दों के बारे में जानकारी ली।

कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ चर्चा हुई। इस अवसर पर पार्टी की गतिविधियों और सरकारी योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

छोराजाली में आयोजित कार्यक्रम में जगत गुरौ, राजू गुरौ, जगदीश जोशी, प्रियांशु भट्ट, पंकज भट्ट, हेमंत धामी, हरक सिंह बकड़वाल, हीरा राम, रमेश कांडपाल, विक्रम धामी, किशन भट्ट, मनोज पालिवाल, कौशल्या देवी, पार्वती देवी, ओमकार गोस्वामी, जगदीश गेडा, राजेंद्र सिंह रावल, हयात सिंह महरा, मनमोहन धामी, गणेश पांडे, गुलवंत कंबोज, महेश भट्ट, राजेंद्र गुरुरो, दयाकिशन जोशी, कमलकांत बुडलाकोटी, राजेश कंबोज, मन्ना पालिवाल और शनि राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page