Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय वित्त समिति की 19वीं बैठक आयोजित,,

हल्द्वानी ,,उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय वित्त समिति की 19वीं बैठक आयोजित की गयी। बैठक में वित्त नियंत्रक श्री सूर्य प्रताप सिंह द्वारा विश्वविद्यालय का वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट के साथ-साथ अन्य वित्तीय लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कुल आय रू0 93.73 करोड़ के सापेक्ष रू0 89.33 करोड़ के व्यय प्रस्ताव पारित किये गये जिसमें प्रमुख रूप से हल्द्वानी परिसर में रू0 20.00 करोड़ की लागत से एजुकेशन, रिसर्च, इन्नोवेशन एवं इनकुवेशन सेन्टर की स्थापना तथा रू0 25.00 करोड़ की लागत से विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र देहरादून में क्षेत्रीय केन्द्र, आदर्श अध्ययन केन्द्र एवं परीक्षा भवन का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त बेहतर वित्तीय प्रबन्धन के कारण विश्वविद्यालय को ब्याज से हेाने वाली आय जो कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में रू0 3.00 करोड़ थी वित्तीय वर्ष 2025-26 में बढ़कर रू0 9.00 करोड़ होने का अनुमान है। बैठक में अध्यक्ष वित्त समिति, कुलपति प्रो0 ओम प्रकाश सिंह नेगी, सदस्य सचिव, वित्त नियंत्रक श्री सूर्य प्रताप सिंह के अतिरिक्त संयुक्त सचिव, श्री सत्य प्रकाश सिंह, सदस्य कार्यपरिषद श्री आर0सी0 बिन्जोला, प्रतिनिधि सचिव वित्त, वित्त नियंत्रक श्री बची राम आर्य, विशेष आमंत्रित सदस्य कुलसचिव श्री खेमराज भट्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page