Connect with us

उत्तराखण्ड

संविधान दिवस पर राज्यसभा सांसद के रूप में शुरू की संसदीय पारी, उत्तराखंड की आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन कर संभाली नई जिम्मेदारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

दिल्ली /देहरादून। संविधान दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद ने अपनी संसदीय पारी की शुरुआत की। इस विशेष अवसर को उन्होंने अपने जीवन का गौरवपूर्ण और सौभाग्यशाली क्षण बताते हुए भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, आदर्शों और सामाजिक न्याय के संकल्प को नमन किया।

उन्होंने कहा कि यह उनके लिए विशेष गर्व का विषय है कि जिस ऐतिहासिक दिन पूरा देश संविधान के मूल्यों, आदर्शों और लोकतांत्रिक परंपराओं का स्मरण कर रहा है, उसी दिन उन्हें देश के उच्च सदन राज्यसभा में अपनी संसदीय यात्रा प्रारंभ करने का अवसर मिला है।

नई जिम्मेदारी के प्रथम दिन उन्होंने अपने ईष्ट देव के श्रीचरणों में नमन करते हुए माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार जताया।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के विश्वास और प्रेरणा से एक सामान्य कार्यकर्ता को देश के उच्च सदन में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ है। यह सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

राज्यसभा सांसद ने अपने सभी शुभचिंतकों, स्नेहीजनों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ने इस महत्वपूर्ण सफर को और भी विशेष बना दिया है।

उन्होंने संकल्प जताया कि वह पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ संविधान की गरिमा को सर्वोपरि रखते हुए उत्तराखंड की आवाज को राज्यसभा में बुलंद करेंगे। प्रदेश के विकास, जनहित और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाना तथा जनसेवा के संकल्प को साकार करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page