Connect with us

उत्तराखण्ड

संविधान दिवस पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ

संविधान के मूल्यों को जीवन में आत्मसात कर कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, 26 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान के महत्व और उसमें निहित मूलभूत आदर्शों पर प्रकाश डाला।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों का संदेश देता है। यही आदर्श हमारे लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ही एक समतामूलक समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि संविधान में निहित मूल उद्देश्यों और आदर्शों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन में भी आत्मसात करना आवश्यक है। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को संविधान द्वारा निर्धारित मार्ग पर चलते हुए अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान के मूल्यों और आदर्शों का सम्मान एवं पालन करना केवल सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ही नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से संविधान की गरिमा बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी  उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page