Connect with us

उत्तराखण्ड

संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का साक्षी बना ‘राष्ट्र वंदनम्’ कार्यक्रम

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उसकी सतत प्रतिबद्धता को समर्पित भव्य ‘राष्ट्र वंदनम्’ कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के रोहिणी स्थित समरसता स्थल पर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता कर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देने का संदेश दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत तथा भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार व्यक्त किए गए। वक्ताओं ने समाज को संगठित, जागरूक और संस्कारवान बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प भी विशेष रूप से सामने आया। इस दौरान यह संदेश दिया गया कि राष्ट्र का भविष्य तभी मजबूत हो सकता है, जब युवा पीढ़ी नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ आगे बढ़े। संघ की शताब्दी यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा गया कि व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का विचार केवल एक सिद्धांत नहीं, बल्कि निरंतर समर्पण, अनुशासन, सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना से जुड़ी साधना है राष्ट्र वंदनम्’ कार्यक्रम ने राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को मजबूत करते हुए विकसित, समरस, संस्कारवान और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले लोगों ने इसे राष्ट्र के प्रति समर्पण और सामाजिक एकजुटता की भावना को आगे बढ़ाने वाला प्रेरणादायी अवसर बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

You cannot copy content of this page