Connect with us

उत्तराखण्ड

आईएमए उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष बने हल्द्वानी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश चन्द्र पंत

रामनगर में आयोजित दो दिवसीय स्टेट कॉन्फ्रेंस में नई कार्यकारिणी की घोषणा, क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन और अस्पतालों की एनओसी प्रक्रिया सरल बनाने पर रहेगा जोर

रामनगर/हल्द्वानी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) उत्तराखंड को नई प्रदेश कार्यकारिणी मिल गई है। रामनगर स्थित जिम कॉर्बेट में आयोजित आईएमए की राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस में हल्द्वानी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश चन्द्र पंत को संगठन का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। वहीं काशीपुर के डॉ. शांतनु माथुर और हरिद्वार के डॉ. संजय साह को संयुक्त रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा देहरादून के डॉ. संजय उप्रेती को प्रदेश सचिव बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. दिनेश चन्द्र पंत ने कहा कि आईएमए चिकित्सकों के हितों के साथ-साथ प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए भी लगातार प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व से लागू क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में आवश्यक संशोधन कर इसे अधिक सरल और व्यावहारिक बनाने के लिए संगठन शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखेगा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और क्लीनिकों को फायर विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों से एनओसी प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करना भी आईएमए की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इस दिशा में विचार-विमर्श कर ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे चिकित्सकों को अनावश्यक प्रक्रियाओं से राहत मिल सके और स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन सुगमता से हो। रामनगर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस में हल्द्वानी सहित प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे प्रमुख चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन के दौरान चिकित्सकों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए और चिकित्सा विज्ञान में हो रहे नए अनुसंधानों, आधुनिक तकनीकों तथा उपचार की नवीन पद्धतियों की जानकारी साझा की। इस दौरान चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे बदलावों और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई।।डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट पर जताई चिंता सम्मेलन में प्रदेशभर से पहुंचे चिकित्सकों ने आए दिन मरीजों और उनके तीमारदारों द्वारा डॉक्टरों के साथ की जा रही बदसलूकी, अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। चिकित्सकों का कहना था कि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के लिए डॉक्टरों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण मिलना बेहद जरूरी है। चिकित्सा पेशे से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।।नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही आईएमए उत्तराखंड के सामने चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और चिकित्सा पेशे की गरिमा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

You cannot copy content of this page