उत्तराखण्ड
डॉ. डी.सी. पंत बने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के स्टेट प्रेसिडेंट, हल्द्वानी के चिकित्सा जगत में खुशी की लहर

डॉ. डी.सी. पंत के स्टेट प्रेसिडेंट बनने से प्रदेश के चिकित्सकों में नई उम्मीद जगी है। चिकित्सा क्षेत्र में संगठन की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने, चिकित्सकों के हितों की आवाज उठाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार जैसे विषयों पर उनके नेतृत्व में सकारात्मक पहल की अपेक्षा की जा रही है।
रामनगर में आयोजित उत्तराकॉन-2026 के दौरान चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों की उपस्थिति में इस उपलब्धि को विशेष महत्व दिया जा रहा है। आईएमए हल्द्वानी के लिए भी यह गौरव का विषय है कि संगठन से जुड़े डॉ. पंत को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
डॉ. पंत के चयन पर चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन प्रदेश में चिकित्सकों की एकजुटता, सम्मान और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए नई पहल करेगा।







