उत्तराखण्ड
विनोद मेहरा को भाजपा प्रदेश संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बने सह संयोजक मीडिया संपर्क विभाग

हल्द्वानी, 24 नवंबर।** संगठन में लंबे समय तक मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी निभाने वाले विनोद मेहरा को भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने नई जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश सह संयोजक, मीडिया संपर्क विभाग नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को नैनीताल जिले के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस घोषणा के बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि विनोद मेहरा को मीडिया क्षेत्र का अच्छा अनुभव है। विधानसभा, लोकसभा एवं पंचायत चुनावों में उनके मीडिया समन्वय और संगठनात्मक कार्यों का लाभ पार्टी को मिलता रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी नई जिम्मेदारी का लाभ आगामी 2027 विधानसभा चुनावों में भी संगठन को मिलेगा।
विनोद मेहरा ने नई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।
उनकी नियुक्ति पर सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, पूर्व महापौर जोगेंद्र रौतेला, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।







