Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रगणक कलावती धरियाल की पहल से बगड़तोली बना जनपद का पहला स्वगणना पूर्ण करने वाला गांव

10 दिनों में पूरी हुई ऑनलाइन जनगणना की प्रक्रिया, 18 परिवारों के 77 ग्रामीणों ने 100 सवालों के दिए जवाब

पिथौरागढ़। जनगणना की प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से पूरा करने की दिशा में पिथौरागढ़ जनपद के ग्राम बगड़तोली ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रगणक कलावती धरियाल और सुपरवाइजर मोहन चंद्र जोशी के प्रयासों से बगड़तोली ऑनलाइन माध्यम से स्वगणना प्रक्रिया पूरी करने वाला जनपद का पहला गांव बन गया है।

तहसीलदार विजय गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना प्रगणकों की ओर से उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से गांव के सभी परिवारों ने स्वगणना की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। जिला प्रशासन के अनुसार, गांव को जनगणना की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया था, लेकिन प्रगणक कलावती धरियाल ने अपने निरंतर प्रयासों और सक्रिय कार्यशैली के चलते महज 10 दिनों में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

ग्राम बगड़तोली के कुल 18 परिवारों के 77 ग्रामीणों ने ऑनलाइन लिंक के माध्यम से जनगणना में पूछे गए सभी 100 प्रश्नों के उत्तर देकर आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराईं। इस प्रकार गांव के सभी परिवारों की सहभागिता से स्वगणना की प्रक्रिया निर्धारित समय से पहले पूरी हो गई।

ग्राम प्रधान राहुल कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रगणक कलावती धरियाल के समर्पण और लगातार किए गए प्रयासों को दिया। उन्होंने बताया कि गांव के प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर ग्रामीणों को ऑनलाइन स्वगणना के महत्व की जानकारी दी गई और उन्हें प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम प्रधान ने भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

बगड़तोली की यह उपलब्धि डिजिटल जनगणना के प्रति ग्रामीणों की जागरूकता, प्रशासनिक सक्रियता और जनसहभागिता का उदाहरण है। साथ ही प्रगणक कलावती धरियाल और सुपरवाइजर मोहन चंद्र जोशी के प्रयासों ने यह साबित किया है कि बेहतर समन्वय और सामूहिक सहयोग से सरकारी कार्यों को निर्धारित समय से पहले भी सफलतापूर्वक पूरा कियाजा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page