Connect with us

उत्तराखण्ड

ऑडिट सप्ताह के तहत देहरादून में जागरूकता कार्यक्रमों की धूम, कार्यशालाओं और संवाद से दिया पारदर्शिता व सुशासन का संदेश

16 से 28 नवंबर तक आयोजित हो रहा ऑडिट सप्ताह, वित्तीय जवाबदेही और लेखापरीक्षा के महत्व पर हो रही चर्चा

देहरादून। भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग की 166 वर्षों की गौरवशाली विरासत और देश में सुशासन, पारदर्शिता तथा वित्तीय जवाबदेही सुनिश्चित करने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से देहरादून स्थित विभागीय कार्यालयों द्वारा 16 से 28 नवंबर 2026 तक ऑडिट सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लेखापरीक्षा और लेखांकन के महत्व को आमजन तथा संबंधित हितधारकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

ऑडिट सप्ताह के अंतर्गत कार्यशालाओं, संवाद कार्यक्रमों, रंगोली प्रतियोगिता और ऑडिट मेले सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही, प्रभावी लेखापरीक्षा और सुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही विभागीय कार्यप्रणाली और लेखापरीक्षा से जुड़े विषयों पर विभिन्न हितधारकों के साथ सार्थक संवाद स्थापित करना भी आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

इसी क्रम में 18 नवंबर 2026 को कौलगढ़ स्थित ऑडिट भवन में दो महत्वपूर्ण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इनमें बाह्य हितधारकों के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यशालाओं में लेखापरीक्षा एवं लेखांकन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित क्षेत्रों में बेहतर कार्यप्रणाली और समन्वय को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि भारत के प्रथम महालेखापरीक्षक की नियुक्ति 16 नवंबर 1860 को हुई थी। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रतिवर्ष 16 नवंबर को ऑडिट दिवस मनाया जाता है। भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग की स्थापना से लेकर अब तक की 166 वर्षों की यात्रा देश की वित्तीय व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही है।

ऑडिट सप्ताह के माध्यम से विभाग अपनी ऐतिहासिक विरासत को याद करने के साथ ही वर्तमान समय में लेखापरीक्षा की बदलती भूमिका, वित्तीय अनुशासन और सुशासन के महत्व को भी सामने ला रहा है। 28 नवंबर तक चलने वाले इन आयोजनों के जरिए विभागीय अधिकारियों, हितधारकों और आमजन के बीच जागरूकता एवं सहभागिता को और मजबूत करने का प्रयास कियाजा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page