Connect with us

उत्तराखण्ड

विरसा संभाल कैंप 2026: सिख विरासत से जोड़ने की अनूठी पहल, 1 जून से होगा भव्य आयोजन

 

। नई पीढ़ी को सिख इतिहास, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से सिख मिशनरी कॉलेज सर्कल हल्द्वानी द्वारा “विरसा संभाल कैंप 2026” का आयोजन 1 जून से 13 जून तक किया जाएगा। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 10:30 बजे तक श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार शिविर सभी आयु वर्ग के बच्चों एवं युवाओं के लिए खुला है। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को गुरबाणी, गुरमुखी, सिख इतिहास और नैतिक मूल्यों की शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ सकें।

शिविर में गुरबाणी पाठ, सिख इतिहास, पंजाबी एवं गुरमत कैलीग्राफी, कीर्तन, गुरमत आर्ट, दस्तार एवं दुमाला बांधने की कला, गटका (सिख मार्शल आर्ट) तथा ऐतिहासिक गुरुद्वारों की जानकारी जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा टर्बन प्रशिक्षण, कीर्तन कक्षाएं, गुरमुखी अक्षर ज्ञान, शुद्ध गुरबाणी उच्चारण, हुकमनामा लहिना, व्यक्तित्व विकास, क्विज एवं शैक्षणिक खेल, पर्यावरण दिवस गतिविधियां तथा मानसिक स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली पर विशेष सत्र भी आयोजित होंगे।

प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है। सीनियर और जूनियर वर्ग के “बेस्ट कैंपर” को 1100-1100 रुपये के नकद पुरस्कार सहित विभिन्न सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

शिविर की विशेषता यह भी है कि वरिष्ठ वर्ग के लिए न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. मनमीत कौर और मनोवैज्ञानिक हरप्रीत कौर द्वारा मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई है तथा ऑनलाइन पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम को क्षेत्र की विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों और सिख संस्थाओं का सहयोग प्राप्त है।

सिख मिशनरी कॉलेज सर्कल हल्द्वानी ने अभिभावकों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर अपनी भाषा, संस्कृति और विरासत से जुड़ने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page