Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोशिएशन का धरना नवें दिन भी जारी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी,,

हल्द्वानी, 17 फरवरी 2026: मिनिस्ट्रीयल कर्मियों के पारस्परिक स्थानांतरण न होने के विरोध में उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोशिएशन (शासकीय मान्यता सं. 2278) के खंडीय शाखा हल्द्वानी द्वारा धरना प्रदर्शन नवें दिन भी जारी रहा। 9 फरवरी से शुरू हुए कार्य बहिष्कार के क्रम में निर्माण खंड, राष्ट्रीय राज्य मार्ग खंड एवं पीएमजीएसवाई के कर्मिकों ने लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड हल्द्वानी के प्रांगण में प्रदर्शन किया।प्रांतीय कार्यकारिणी के 6 फरवरी के आह्वान पर प्रात: 10 से सायं 5 बजे तक धरना चल रहा है। मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई। कल 18 फरवरी को देहरादून में सचिवालय घेराव के लिए महारैली का ऐलान किया गया है।सभा की अध्यक्षता खंडीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पंचपाल ने की। प्रमुख वक्ता कैलाश चंद्र जोशी (मुख्य प्रशासनिक अधिकारी), किशोर गहतोड़ी, दीप चंद्र पाटनी, अनिल कुमार एवं आशुतोष बनर्जी (जिला कोषाध्यक्ष) रहे।प्रमुख उपस्थित सदस्य:प्रकाश चंद्र आर्य (मु. प्रशा. अधि., प्रांतीय खंड नैनीताल)चंदन सिंह न्याल (प्रशासनिक अधिकारी)अनिल कुमार (प्रशासनिक अधिकारी)देवेंद्र सिंह नेगी, फगीर सामंत, मयंक सिंह खाती, दिनेश लाल (प्रधान सहायक)पुष्कर राम, ठाकुर सिंह धामी, जनार्दन कोठारी, मनोज साह (वरिष्ठ सहायक)धर्म सिंह लमगड़िया (प्रशासनिक अधिकारी)शबनम अंसारी, निकी कुमारी, नीमा पांडे, योगेंद्र कुमार, केदार सिंह लटवाल (कनिष्ठ सहायक)जय दत्त पाटनी (प्रधान सहायक), विनोद कुमार लोहमी, देवेंद्र सिंह कार्की (प्रशासनिक अधिकारी: देवेंद्र सिंह पंचपाल अध्यक्ष, नीरज त्रिपाठी सचिव,आदि मौजूद थे,,

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page