Connect with us

उत्तराखण्ड

संस्कृति संरक्षण के लिए पंजाबी समाज की एकजुटता जरूरी : शिव अरोरा

हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति उत्तरांचल पंजाबी महासभा से संबद्ध

हल्द्वानी। कैनाल रोड स्थित होटल ब्लू स्काई में हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि पंजाबी समाज को अपनी संस्कृति, परंपराओं और विरासत के संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही आने वाली पीढ़ियों को अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास से जोड़ने का माध्यम बनेगी।

शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रमों के माध्यम से विभाजन का दंश झेलने वाले परिवारों और बुजुर्गों को सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विभाजन की पीड़ा और संघर्ष की स्मृतियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी समाज की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में दर्जाधारी दिनेश मानसेरा ने कहा कि पंजाबी समाज ने अपनी मेहनत, लगन और उद्यमशीलता के बल पर देश के साथ ही उत्तराखंड के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष हरिमोहन अरोरा ने अपनी संस्था को उत्तरांचल पंजाबी महासभा से संबद्ध करने की घोषणा की। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी।

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महासचिव राजकुमार फुटेला ने संगठन के विस्तार की घोषणा करते हुए संजय ढींगरा को प्रदेश उपाध्यक्ष, जितेंद्र साहनी को मंडल सचिव तथा पंकज कपूर को जिलाध्यक्ष का दायित्व दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पंजाबी समाज को एक मंच पर लाकर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों को और मजबूत करना है।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डावर ने संगठन की मजबूती के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन महासचिव मुकेश ढींगरा ने किया। उन्होंने हरिद्वार में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक और भावुक आयोजन रहा।

कार्यक्रम में संरक्षक कश्मीरी लाल साहनी, सुभाष मोंगा, संदीप गांधी, राजीव बग्गा, डॉ. एनके मेहता, डॉ. विनय खुल्लर, डॉ. अतुल राजपाल, अशोक राजपाल, राजीव वाही, संजीव आनंद, प्रेम मदान, हितेंद्र भसीन, सूरज लाम्बा, सुनील सूरी, ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, अनिमेष गिरधर, आकर्ष सचदेवा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

पंजाबी वूमेन क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा के साथ उपमा सेठी, नीतू साहनी, रीना मानसेरा, भूमिका बंगा, पूजा बग्गा, शालिनी गुंबर, आस्था गुंबर आदि भी उपस्थित रहीं। किच्छा पंजाबी महासभा के अध्यक्ष एवं उनकी टीम ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page