उत्तराखण्ड
तीनपानी–बाल संसार स्कूल मार्ग की बदहाल सड़क पर बच्चों का अनोखा विरोध, गड्ढों में किया पौधरोपण

बच्चों ने संदेश दिया कि सड़क के गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, क्योंकि यह मार्ग दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है और रोजाना राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क की खराब स्थिति को लेकर लगभग नौ माह पहले मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
यह सड़क नगर निगम के वार्ड 58 सहित तीन गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और स्थानीय नागरिक आवागमन करते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों और जर्जर हालत के कारण कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।
स्थानीय नागरिकों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और जिला प्रशासन से जनहित में सड़क की शीघ्र मरम्मत एवं निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।


