Connect with us

उत्तराखण्ड

बेरोजगार संघ अध्यक्ष ‘सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने भीमताल में तहसील व उपकोषागार खोलने की माँग,,

भीमताल में तहसील एवं उपकोषागार खोलने की सुध ले शासन-प्रशासन बेरोजगार संघ अध्यक्ष ‘सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने उठाई आवाज’ जिला कार्यालयों की नगरी भीमताल में तहसील व उपकोषागार खोलने की माँग फिर से एक बार जोर पकड़ने लगी है l भीमताल विधानसभा अध्यक्ष ‘उत्तराखंड बेरोजगार संघ’ जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने कहाँ कि भीमताल में विकास भवन सहित जिला स्तर के अधिकतर विभागों के यहाँ कार्यालय है , इसके अलावा भीमताल आज कई शिक्षण संस्थाओं के हब के रूप में आगे बढ़ रहा हैं l जिसके चलते इन कार्यालयों, विभागीय अधिकारियों एवं पेंशन उपभोक्ताओं को कोषागार से संबंधित कार्यो के लिए नैनीताल के बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं, जिले से भीमताल विकास भवन आने वाले लोगों को भी इस वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ती है, ठीक उसी प्रकार भीमताल ब्लॉक अंतर्गत व नगर क्षेत्र के निवासियों एवं किसानों को तहसील संबंधित कार्यो, जमीन संबंधित दस्तावेजों, शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी स्टांप आदि कागजातों के लिए नैनीताल के बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं और वहाँ सीजन दौरान जाम जैसी स्थिति से उन्हें निपटना पड़ता है, जबकि जिले के अधिकतर कार्यालय भीमताल विकास भवन में है l बेरोजगार संघ अध्यक्ष बृजवासी ने शासन-प्रशासन से आम जन मानस की सुविधा हेतु भीमताल में तहसील एवं उपकोषागार शीघ्र खोलने कि मांग की l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page