उत्तराखण्ड
भारी बारिश के अलर्ट पर परिवहन विभाग सतर्क, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी
हल्द्वानी, । मौसम विभाग द्वारा 
जारी आदेश में कहा गया है कि भारी वर्षा के दौरान भूस्खलन, भू-कटाव और पत्थर गिरने की आशंका वाले मार्गों पर वाहन न चलाए जाएं और न ही ऐसे स्थानों पर वाहन खड़े किए जाएं। इसके अलावा आपदाग्रस्त मार्गों पर यात्रा से बचने, तेज पानी के बहाव वाले रपटों एवं पुलियाविहीन स्थानों से वाहन नहीं ले जाने और वहां वाहन खड़ा नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।
परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों को ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग तथा ओवरचार्जिंग से बचने की भी हिदायत दी है। साथ ही प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
संभागीय परिवहन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि यदि कहीं दुर्घटना, आपदा या कोई आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी सूचना तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र, जिला प्रशासन अथवा संबंधित विभाग को दी जाए, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी वाहन यूनियनों से अपील की गई है कि वे मौसम की गंभीरता को देखते हुए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं।

