Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड की विकास यात्रा और जनसेवा का जीवंत दस्तावेज हैं ये पुस्तकें : राज्यपाल

 

, 30 मई 2026। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रो. के.पी. सिंह द्वारा संपादित पुस्तकों ‘द लीडरशिप फनल’ और ‘थॉट टू इंक’ का लोकार्पण किया। ये पुस्तकें उत्तराखण्ड की विकास यात्रा, जनसेवा और राष्ट्र प्रथम की भावना को समर्पित हैं।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि ये पुस्तकें केवल प्रकाशन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की विकास यात्रा, जनसेवा के संकल्प और राष्ट्रहित के दृष्टिकोण का जीवंत दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि ‘द लीडरशिप फनल’ उनके व्यक्तिगत कार्यकाल की कहानी नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड के युवाओं, महिलाओं, सैनिकों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों और कर्मयोगियों की सामूहिक यात्रा का प्रतिबिंब है।

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सेना में चार दशकों से अधिक सेवा और राज्यपाल के रूप में दायित्व निर्वहन के दौरान ‘राष्ट्र प्रथम’ उनके जीवन का मूल आधार रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मार्ग विकसित राज्यों से होकर गुजरता है और उत्तराखण्ड को शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, पर्यटन, संस्कृति तथा आध्यात्मिकता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘थॉट टू इंक’ केवल विचारों का संग्रह नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी जैसे विषयों पर सार्थक संवाद का माध्यम है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि ये पुस्तकें युवाओं, शोधार्थियों, प्रशासकों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होंगी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रो. के.पी. सिंह, प्रकाशक संदीप जैन तथा अटल प्रकाशन की टीम को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बधाई देते हुए उनके शोध, समर्पण और परिश्रम की सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page