संविधान दिवस के अवसर पर आज राजभवन आडिटोरियम में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा भारत के संविधान की उद्देशिका को सामूहिक रूप से पढ़ा गया। इस दौरान अपर सचिव श्री राज्यपाल श्रीमती स्वाति एस भदौरिया ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के मूल्यों का पालन करते हुए संविधान का सम्मान करने एवं संविधान के अनुरूप नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।