Connect with us

उत्तराखण्ड

दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा

दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा

पात्र क्षेत्रवासियों के भू-अधिकारों से जुड़े अभिलेख तैयार करने की प्रक्रिया तेज, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री धामी और जिलाधिकारी का जताया आभार

हल्द्वानी, 13 अगस्त 2026। दमुवाढूंगा क्षेत्रवासियों को उनकी भूमि का मालिकाना हक दिलाने की दिशा में प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है। शासन के निर्देशों के तहत क्षेत्र के सीमांकन, सर्वे एवं बंदोबस्ती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। प्रशासन द्वारा ड्रोन तकनीक के माध्यम से क्षेत्र का डिजिटल सर्वे पूरा कर पीलर स्थापित किए गए हैं। राजस्व प्रशासन ने सर्वे एवं अभिलेख संबंधी आवश्यक कार्यवाही भी पूरी कर ली है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि दमुवाढूंगा क्षेत्र में निवासरत पात्र लोगों के अधिकार एवं हिस्सेदारी से संबंधित अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं। स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र क्षेत्रवासियों को उनकी भूमि से जुड़े अधिकारों के दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए रिकॉर्ड तैयार करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

ड्रोन से पहली बार डिजिटल बंदोबस्ती की पहल

दमुवाढूंगा क्षेत्र में सीमांकन और बंदोबस्ती की प्रक्रिया को आधुनिक तकनीक से पूरा किया जा रहा है। ड्रोन के माध्यम से क्षेत्र का सर्वे कर डिजिटल अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं। प्रशासन का मानना है कि इससे बंदोबस्ती की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी। सर्वे के बाद क्षेत्र में पीलर स्थापित किए जाने से भूमि की स्थिति एवं सीमाओं का निर्धारण भी अधिक स्पष्ट होगा।

वर्षों के संघर्ष के बाद मालिकाना हक की उम्मीद

दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोग लंबे समय से अपनी भूमि के मालिकाना हक की मांग को लेकर संघर्षरत रहे हैं। सरकार की ओर से मालिकाना हक दिए जाने की दिशा में प्रक्रिया शुरू किए जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

इसी क्रम में दमुवाढूंगा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात कर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। ग्रामीणों ने प्रशासन से भूमि संबंधी मालिकाना हक की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर पात्र लोगों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि पात्र लोगों के भू-अधिकारों से संबंधित अभिलेख तैयार करने की प्रक्रिया नियमानुसार तेजी से पूरी की जा रही है। इससे दमुवाढूंगा के पात्र निवासियों को उनकी भूमि से जुड़े अधिकारों के दस्तावेज उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page