Connect with us

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर सिटी क्लब में संपन हुई सक्षम की बैठक—प्रांत दायित्व धारियों एवं जिला कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिभाग

रुद्रपुर , दिव्यांग मित्र योजना के अंतर्गत सभी दायित्वधारियों व कार्य कर्ताओं से की गई सहयोग की अपील. आगामी 20 जून को सक्षम के स्थापना दिवस पर रुद्रपुर स्थित जिला सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र ऊधम सिंह नगर में दिव्यांग पेंशन, बस व रेलवे परिवहन सुविधा हेतु भरवाये जाएंगे फॉर्म. दिव्यांग अधिकार अधिनियम – 2016 के बारे में दी जाएगी क्लब में समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल, सक्षम की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें दिव्यांग मित्र योजना एवं आगामी 20 जून को सक्षम के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा दिव्यांग मित्र योजना में सहयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर स्थानीय रोडवेज रुद्रपुर के निकट, दरिया नगर स्थित जिला सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र ऊधम सिंह नगर में जिन दिव्यांगों की पेंशन, बस तथा रेलवे पास नहीं बन पाये हैं , उनके फॉर्म भरवाये जाएंगे। सभी दिव्यांग मित्रों से अपील की गई है कि 20 जून 2025 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक इस कैंप में आकर सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने हेतु आवश्यक फार्म भरे। संबंधित फार्म जिला सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र रुद्रपुर , से निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।
बैठक में जिला प्रभारी सुरेश चंद कपिल की अध्यक्षता में यह बैठक हुई है एवं संचालन जिला अध्यक्ष महेश चन्द्र पन्त ने किया ।
श्री पंत ने जिला सक्षम इकाई के कार्यों दिव्यांग अधिकार अधिनियम-2016, सक्षम के स्थापना दिवस, दिव्यांग मित्र योजना के विषय में विस्तार से बताया ।
जिला प्रभारी एवं प्रांत सह कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह कपिल ने सक्षम के विभिन्न प्रकोष्ठों को आयाम के विषय में विस्तार से चर्चा की। डॉक्टर एल. एम. उप्रेति ने जानलेवा थैलीसीमिया, सिकल सेलो, हीमोफीलिया आदि जैसे जानलेवा रक्त विकार संबंधी रोगों से पीड़ित बच्चों को दिव्यांगता की श्रेणी में रखा गया है तथा रक्त विकार संबंधी यह दिव्यांगता जानलेवा है, जिसके लिए सक्षम अपने स्तर से भरसक प्रयास कर रहा है ताकि ऐसे बच्चों के जीवन की रक्षा की जा सके। उन्होंने रक्त विकार से पीड़ित दिव्यांगों के जीवन को बचाने हेतु चिंता व्यक्त की।
श्रीमती आशा मुंजाल, लीलावती शती ने दिव्यांगों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रांत अध्यक्ष ललित पंत कहा, दिव्यांगों की समस्याएं बहुत जटिल है, जिसके लिए सक्षम, सरकार के साथ समन्वय स्थापित करके उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। लेकिन किसी भी संगठन को चलाने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम होना भी आवश्यक है क्योंकि दिव्यांगों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसलिए समाज के प्रबुद्ध व जागरूक समाजसेवियों, उद्योगपतियों विभिन्न सामाजिक संगठनों से, दिव्यांग मित्र योजना के तहत आर्थिक सहयोग व योगदान कर दिव्यांग सेवा के इस महान कार्य से जुड़ने की अपील की।
उन्होंने आगामी 20 जून 2025 को स्थानीय सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र रुद्रपुर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दिव्यांग पेंशन , बस तथा रेलवे पास बनवाने हेतु आयोजित होने वाले
कैंप में , संबंधित फार्म भरने हेतु आवश्यक आएं ताकि सरकार की सुविधाओं का लाभ दिव्यांग मित्रों को मिल सके।
जिला अध्यक्ष महेश पंत ने जिला ऊधम सिंह नगर स्थित सभी प्रांत/ जिला/ ब्लाक /नगर स्थित दायित्वधारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग एवं योगदान की अपील की है।
बैठक में प्रांत युवा प्रमुख कमल पन्त, जिला युवा प्रमुख हिमांशु कश्यप, जिला सविता प्रकोष्ठ प्रमुख आशा मुंजाल, जिला उपाध्यक्ष लीलावती, श्रीमती रम्भा वर्मा, श्रीमती सुषमा विश्नोई आदि ने प्रतिभाग किया। निवेदक महेश चंद्र पंत
जिला अध्यक्ष सक्षम ,ऊधम सिंह नगर मो. 9410587231,,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page