Connect with us

उत्तराखण्ड

गौपालको को दिए निर्देश,,उनका पशु सड़को पर आवारा घूमते हुए दिखाई दिए ,उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी,,,

हल्द्वानी जिलाधिकारी महोदया के निर्देश के क्रम में सड़कों में आवारा घूम रहे गौवंश को पकड़ने की कार्यवाही की गयी। अभियान के दौरान नगर निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से 11 गायों को पकडा गया । 11 गायों में से पूर्व में टैगड 3 गाये थी। 8 गायों की टैगिंग पशु पालन विभाग की टीम द्वारा वही पर किया गया । 3 पूर्व से टैग गायों में से एक गाय के registration से उसके मालिक के सम्बंध में पता चला। उस गाय के मालकिन का नाम सरस्वती देवी पत्नी लक्ष्मी दत्त पांडे, देवरिया किच्छा कि रहने वाली है । उनकी गाय को नगर निगम क्षेत्रांतर्गत नवीन मंडी में पकडा गया । उनके खिलाफ मननीय न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट द्वारा उनपर चालानी कार्यवाही की गयी है। सभी गायों को नगर निगम द्वारा संचालित अस्थायी गौशाला में रखा गया है। सभी गायों के मालिकों से अनुरोध है कि वो अपनी गायों को प्राप्त करने के लिए नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन करे। उक्त अभियान में नगर निगम हल्द्वानी एवं पशु पालन विभाग की टीम द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page