Connect with us

उत्तराखण्ड

जनता के सहयोग से ही पूरे देश को स्वच्छ बना सकते हैं ,

महापौर गजराज सिंह बिष्टकेंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी, केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), नैनीताल केंद्र द्वारा मंगलवार को हल्द्वानी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम डीएसए अकादमी, आर.के. टेंट हाउस रोड पर संपन्न हुआ, जिसमें हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।महापौर बिष्ट ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक यह संकल्प ले कि अपने आसपास की सफाई हमारी आदत और जिम्मेदारी है, तो स्वच्छता स्थायी रूप से कायम रह सकती है। उन्होंने लोगों से कम से कम अपने घर, गली या एक निश्चित स्थान को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी स्वयं उठाने की अपील की।कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक पांडे, तत्वयोगा केंद्र की निदेशक तनीषा तथा डीएसए के प्रबंधक नितिन पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।केंद्रीय संचार ब्यूरो की नोडल अधिकारी श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने कहा कि हमारी संस्कृति में स्वच्छता को सेवा के रूप में देखा गया है। यह केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज और देश के प्रति हमारा कर्तव्य है। भारत सरकार का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से सामूहिक जागरूकता, सहभागिता और स्वयंसेवी भावना को प्रोत्साहित करना है।कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में प्रीतम को प्रथम, मिताशी को द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रीतम, कनिका और मिटाक्षी को महापौर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर प्रशांत मेहता, प्रखर शर्मा, हेमा महिआदी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।— श्रद्धा गुरुरानी तिवारी
केंद्रीय संचार ब्यूरु सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, नैनीताल केंद्र

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page