Connect with us

उत्तराखण्ड

चित्रित पोस्टकार्ड के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचेगी फूलों की घाटी की खूबसूरती

पवनीत सिंह बिंद्रा

default

घांघरिया, 29 जुलाई। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध प्राकृतिक धरोहर फूलों की घाटी (वैली ऑफ फ्लावर्स) की अनुपम सुंदरता अब डाक विभाग के विशेष चित्रित पोस्टकार्ड के माध्यम से देश और दुनिया तक पहुंचेगी। उत्तराखंड परिमंडल द्वारा जारी इस विशेष पोस्टकार्ड का विमोचन मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर ने घांघरिया में आयोजित कार्यक्रम में किया।

यह पहल उत्तराखंड की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को डाक टिकट एवं पोस्टकार्ड जैसे माध्यमों से नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कार्यक्रम में एसपीओएस अजय कुमार, रेंज फॉरेस्ट अधिकारी चेतना कांडपाल, पुलिस चौकी घांघरिया प्रभारी अमनदीप, ईडीसी भ्यूंडार के अध्यक्ष प्रमेन्द्र चौहान सहित वन, डाक, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं पर्यटक उपस्थित रहे।

डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फूलों की घाटी अपनी दुर्लभ अल्पाइन वनस्पतियों, जैव विविधता और मनोहारी प्राकृतिक सौंदर्य के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध है। ऐसे में चित्रित पोस्टकार्ड के माध्यम से इस धरोहर का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगा और उत्तराखंड में प्रकृति आधारित पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page