Connect with us

उत्तराखण्ड

क्वींस में वार्षिक खेल समारोह बड़े धूमधाम से हुआ संपन्न ,,

हल्द्वानी क्वींस में वार्षिक खेल समारोह बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री आर पी ० सिंह प्रबंधिका लिली सिंह, प्रशासनिक अधिकारी विक्रम कार्की उप प्रशासनिक अधिकारी स्नेहा सिंह प्रधानाचार्य डॉ बी ० बी ० पांडे मुख्य अतिथि कॉमनवेल्थ गेम के स्वर्ण पदक विजेता श्री मुकेश पाल जी, हरीश पांडे जी कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना बच्चों की शानदार प्रस्तुति देख मौजूद अभिभावकों ने खूब तारीफ की। चेस डिस्प्ले ने तो सभी को अचंभित कर दिया था। बटरफ्लाई डांस, और कैप ड्रिल ने तो घूम ही मचा दी। परेड द्वारा सभी अतिथियों को सलामी दी गई।
मंच संचालन सुजल, रिनी, अमन, मानवी, और जया मेहरा ने प्रवक्ता कुसुम रौतेला के नेतृत्व में किया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधक आर पी सिंह जी ने सभी बच्चों और शिक्षकों को धन्यवाद दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page