उत्तराखण्ड
स्वतंत्रता दिवस पर टीम शिवम पंडित ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

तिरंगे के साथ निकली इस रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरा शहर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से गूंज उठा। रैली में शामिल युवाओं का जोश और देशभक्ति लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही।
टीम शिवम पंडित ने कहा कि रैली का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस आयोजन के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।














