Connect with us

उत्तराखण्ड

दमुआढुंगा के लोगों को दिए गए ध्वस्तीकरण के नोटिस तत्काल वापस लो,,

हल्द्वानी। गांधी नगर वार्ड 27 के पार्षद रोहित कुमार ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि दमुआढुंगा में लोगों को विगत कुछ दिनों से बेदखली और ध्वस्तीकरण के नोटिस भेजे जा रहे हैं जो गरीब लोगों को उजाड़ने की भाजपा सरकार की एक और कोशिश है। एक ओर हल्द्वानी भाजपा के नेता कह रहे हैं कि दमुआढुंगा में एक इंच भूमि पर भी बुलडोजर नहीं चलेगा। दूसरी ओर दमुआढुंगा के लोगों को ध्वस्तीकरण के ताजा नोटिस देकर स्वयं अपने मकान दुकान को पंद्रह दिन में ध्वस्त करने अथवा प्रशासन द्वारा तोड़ दिए जाने की धमकी दी जा रही है रोहित कुमार प्रशासन की इस जनविरोधी कार्यवाही का पुरजोर विरोध करते हुए मांग करते है कि दमुआढुंगा में दिए गए सभी नोटिस वापस लिए जाएं।

रोहित कुमार ने आगे कहा कि, राज्य की भाजपा सरकार गरीब लोगों को उजाड़ने पर तुली है। होना तो यह चाहिए था कि दशकों से रह रही लाखों की आबादी को जो जहां पर है वहीं उसे मालिकाना अधिकार दिया जाता लेकिन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उल्टा प्रशाशन के द्वारा उनके मकानों को ध्वस्तीकरण के नोटिस दे रही है तुरंत ध्वस्तीकरण के नोटिस वापस लिए जाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page