Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल में होम स्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण, तीन पर जुर्माना

16 होम स्टे इकाइयों की जांच, 3 पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड और 7 को नोटिस

भीमताल/नैनीताल, 18 अगस्त 2026। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद आर्या के नेतृत्व में पर्यटन विभाग की टीम ने भीमताल क्षेत्र में होम स्टे इकाइयों का सघन एवं औचक भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 16 होम स्टे इकाइयों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान तीन होम स्टे इकाइयों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर प्रत्येक पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इनमें Pio Palace, Lake Mount और Rose Mary शामिल हैं।

वहीं, सात होम स्टे इकाइयों में नियमावली के अनुरूप गर्म पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं पाए जाने पर संचालकों को तीन दिन का समय देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। नोटिस प्राप्त करने वालों में सरोज कुमार दुर्गा, श्याम नारायण गुप्ता, रिमानी जोशी, ममता जोशी, अफसर खान और अंशुमन मोहता सहित अन्य संचालक शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान राघवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह घुराल, तनवेन्द्र शेखर, सुरभा होम स्टे और दीप विला होमस्टे में गर्म पानी की सुविधा उपलब्ध पाई गई। वहीं, भीमताल इन होम स्टे सहित कुछ इकाइयां निरीक्षण के दौरान बंद मिलीं।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद आर्या ने कहा कि पर्यटकों को बेहतर, सुरक्षित और मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराना पर्यटन विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी होम स्टे संचालकों को पंजीकरण, स्वच्छता, सुरक्षा तथा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page