उत्तराखण्ड
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में सख्त निर्देश, पोर्टलों पर समयबद्ध डेटा अपडेट नहीं करने पर होगी कार्रवाई: डॉ. रश्मि पंत


शिविर कार्यालय हल्द्वानी से वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में डॉ. पंत ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अपेक्षित उपलब्धियां न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके अधीन कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) लक्षित लाभार्थियों की ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच शत-प्रतिशत पूर्ण करें और सभी जांचों की प्रविष्टियां संबंधित पोर्टलों पर अनिवार्य रूप से दर्ज करें। साथ ही प्रतिदिन इसकी समीक्षा और मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक गर्भवती महिला का बर्थ प्लान तैयार किया जाए, नियमित फॉलोअप किया जाए तथा समय पर आवश्यक जांचें पूरी कराई जाएं। उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों पर विशेष निगरानी रखने और सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में आभा आईडी (ABHA ID) निर्माण अभियान की समीक्षा करते हुए डॉ. पंत ने सभी ब्लॉकों को सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर अधिक से अधिक नागरिकों की आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए, ताकि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके।
बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपंकर डेनियल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, जिला डाटा प्रबंधक पंकज तिवारी सहित जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (DPMU) के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।


