उत्तराखण्ड
नैनीताल में धर्मांतरण का खेल थमेगा: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी का सख्त एक्शन

भीमताल प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY गिरफ्तार
पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता: SIT-SOG ने दबोचा आरोपी
नैनीताल, 30 अप्रैल 2026: जनपद में चर्चित धर्मांतरण मामले में नैनीताल पुलिस ने बड़ा प्रहार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर भीमताल पुलिस, SIT और SOG की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को नैनीताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मुकदमे का विवरण: धारा 3/5 के तहत दर्ज
थाना मल्लीताल में अपराध संख्या 0017/2026 उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3/5, बीएनएस 2020 की धारा 115, 319, 69 के तहत 29 अप्रैल को दर्ज। वादी की तहरीर में आरोप- आरोपी ने पहचान छिपाकर महिलाओं से संपर्क किया। फोटोग्राफी, ट्रेकिंग, म्यूजिक सेशन से विश्वास जीता।
शोषण की पूरी कहानी: 17 लाख का चूना, विवाह का लालच
2020 से वादी पर 17 लाख रुपये खर्च कराए (कैमरा, लेंस आदि)। विवाह झांसा देकर धर्म छिपाया, फिर जबरन धर्मांतरण का दबाव। अन्य पीड़िताओं की शिकायतों से मामला गंभीर।
विशेष टीम गठन से आरोपी फरार नहीं बच सका
SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने न्यायालय आदेश पर टीम बनाई। आरोपी हाईकोर्ट गया, राहत न मिली। SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में लगातार दबिश। सतत प्रयास सफल।
एसएसपी का सख्त संदेश
“जनपद में धर्मांतरण अवैध, जीरो टॉलरेंस नीति से सख्त कार्रवाई!”
जांच टीम के प्रमुख सदस्य
टीम प्रभारी: श्रीमती अंजना नेगी, क्षेत्राधिकारी भवाली
प्रभारी निरीक्षक: राजेश कुमार यादव (भीमताल), प्रकाश सिंह मेहरा (भवाली)
थानाध्यक्ष: विजय नेगी (बेतालघाट), मनोज नयाल (तल्लीताल), मोहन सोन (खनस्यू), महेन्द्र राज (कोतवाली भवाली)
महिला अधिकारी: सुनीता कुमार (महिला समाधान केंद्र), आशा बिष्ट (तल्लीताल)
कांस्टेबल: हरीश बिष्ट, विरेंद्र गोले, प्रकाश चन्द, राहुल राणा, ललित आगरी (भवाली/भीमताल)
SOG: कुन्दन कनैत, अरविन्द पिष्ट, भूपेन्द्र जेठा
नैनीताल पुलिस मीडिया सैल



