Connect with us

उत्तराखण्ड

एसपी सिटी हरबंस सिंह हल्द्वानी ने नशे पर अंकुश लगाए जाने हेतु अधीनस्थों को दिये सख्त निर्देश

एसपी सिटी हरबंस सिंह हल्द्वानी ने नशे पर अंकुश लगाए जाने हेतु अधीनस्थों को दिये सख्त निर्देश

हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा सीओ हल्द्वानी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, काठगोदाम, मुखानी तथा प्रभारी चौकी राजपुरा व मंडी के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी में निम्न निर्देश दिए गए:-नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा कार्यवाही करें। नशा कारोबारियों तथा नशे की सप्लाई के अड्डों को चिन्हित कर टीमें बनाकर गिरफ्तारी की जाय।मा0 उच्च न्यायालय उत्तराखंड के निर्देश के क्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक विक्रेताओं के विरुद्ध चलानी कार्यवाही करें ,स्थानीय तौर पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करें. बॉर्डरों पर संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की चेकिंग कर नियमानुसार कार्यवाही करें। सभी अपने अपने क्षेत्रों में स्थित कबाड़ियों की दुकानों में सत्यापन की कार्यवाही करें।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page