Connect with us

उत्तराखण्ड

सलीम अध्यक्ष डुंगर सिंह बने महामंत्री

रामनगर। पर्वतीय पत्रकार महासंघ की एक बैठक के दौरान आज रामनगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें सलीम अहमद को नगर अध्यक्ष डूंगर सिंह कन्याल को महामंत्री बनाया गया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक की उपस्थिति में तथा जिलाध्यक्ष शंकर फूलारा की संस्तुति पर नवगठित इकाई का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने मनोनीत पदाधिकारियों व सभी सदस्यों को जिम्मेदारी के साथ संगठन में कार्य करने को कहा गया।
इस दौरान रोशनी पांडे को कोषाध्यक्ष मोहम्मद नाजिम को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। डॉक्टर सुब्रत विश्वास,सलीम अहमद,ओम प्रकाश आर्यवंशी आदि को भी नगर इकाई में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी । कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, अनिल अग्रवाल खुलासा, महामंत्री उधम सिंह राठौर सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page