Connect with us

उत्तराखण्ड

बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर सारथी फाउंडेशन ने किया प्रसाद वितरण

 

, 15 जून। बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर सारथी फाउंडेशन समिति परिवार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुखानी रोड स्थित नहर कवरिंग के पास शिव मंदिर, माँ जगदम्बा बैंक्विट हॉल के निकट आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया तथा श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारे लगाए। आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने बाबा से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

सारथी फाउंडेशन समिति के अध्यक्ष नवीन पंत ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष कैंची धाम स्थापना दिवस पर यह आयोजन किया जाता है, जिससे श्रद्धालुओं को सेवा एवं भक्ति से जोड़ने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में समिति के सचिव ज्ञानेन्द्र जोशी, कोषाध्यक्ष कमल जोशी, केतन जायसवाल, हेमा जोशी, मीना साही, पूजा पंत, कौशल्या जोशी, गीता बेलवाल, रंजना जोशी, भावना पांडे, बबिता टकवाल, मुन्नी पंत, अजय जोशी, युगल मेलकानी, कुणाल, जिज्ञासा, कमला जोशी सहित अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page