Connect with us

उत्तराखण्ड

आरएसएस हल्द्वानी ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

आरएसएस हल्द्वानी ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हल्द्वानी द्वारा शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को पर्वतीय उत्थान मंच में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर ने सभी स्वयंसेवकों को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत और भारतीयता के गौरव का स्मरण कराते हुए वैदिक भारत में विकसित बौद्धिक ज्ञान एवं समृद्ध परंपराओं पर प्रकाश डाला।

उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि समाज को विस्मृति के आवरण को हटाकर अपने इतिहास और गौरवशाली परंपराओं का स्मरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता। विभाजन के दौरान नफरत और हिंसा के कारण लाखों लोगों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ा और अनेक लोगों ने अपनी जान गंवाई।

चंद्रशेखर ने कहा कि विभाजन के दौरान भारतीयों को हुई पीड़ा और संघर्ष को स्मरण करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने वर्ष 2021 से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य सामाजिक विभाजन और वैमनस्य को रोकने के साथ सामाजिक सद्भाव, एकता एवं मानव सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करना है।

उन्होंने देश के विरुद्ध चल रहे कथित ‘डीप स्टेट’ षड्यंत्रों से भी सावधान रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों के प्रति समाज को जागरूक करने के साथ विशेष रूप से नई पीढ़ी को भी इनके बारे में समझाना आवश्यक है।

मुख्य वक्ता के संबोधन के बाद जिला विद्यार्थी प्रचारक जगदीश ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संकल्प दिलाया। इसके पश्चात सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता की आरती की और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page