Connect with us

उत्तराखण्ड

RRP 7 मई को भाजपा को याद दिलाएगी लोकायुक्त का वादा

 

। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी 7 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बादाम भेंट कर 2017 के लोकायुक्त गठन संबंधी चुनावी वादे की याद दिलाएगी। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 100 दिनों में लोकायुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन नौ साल बाद भी यह अधूरा है।

आज पार्टी प्रदेश कार्यालय D-80, साकेत कॉलोनी, अजबपुर कल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल और देहरादून जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

सुलोचना ईष्टवाल ने बताया कि 7 मई 2026, बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे कार्यकर्ता नेहरू कॉलोनी स्थित फवारा चौक पर एकत्र होंगे। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष को बादाम भेंट की जाएगी और ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।

शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि जनता भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहती है और लोकायुक्त इसकी मजबूत गारंटी है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर अन्य दलों और जनसंगठनों का भी समर्थन जुटाएगी।

नवीन पंत ने भी लोकायुक्त गठन को लेकर सरकार पर सवाल उठाए और इसे जनता के हित से जुड़ा अहम मुद्दा बताया।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page