Connect with us

उत्तराखण्ड

भूमि किराया वृद्धि पर पुनर्विचार से व्यापारियों को राहत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट का व्यापारियों ने किया अभिनंद

हल्द्वानी। हल्द्वानी के समस्त व्यापारी भाइयों ने माननीय महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट, नगर निगम बोर्ड के पार्षदों एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया है।

हल्द्वानी पंजाबी जन कल्याण समिति के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान समिति के अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा, संदीप गांधी, राजीव बग्गा, अवनीश राजपाल, कनिष्क ढींगरा एवं कनिका वासुदेवा ने नगर निगम द्वारा प्रस्तावित पाँच गुना किराया वृद्धि पर पुनर्विचार करने तथा व्यापारियों को राहत प्रदान करने का विनम्र अनुरोध किया था।

व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त श्री परितोष वर्मा, पार्षद श्री राजेंद्र अग्रवाल (मुन्ना जी) एवं श्री महेश पाठक के साथ विचार-विमर्श कर व्यापारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

महापौर के प्रयासों से ₹1 के स्थान पर ₹1.50 किराया निर्धारित करने का अनुरोध स्वीकार किया गया, जिससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिली। साथ ही दो मंजिला निर्माण की अनुमति सरल एवं सुगम प्रक्रिया से दिए जाने का निर्णय भी लिया गया, जिससे व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों के विस्तार एवं विकास में सुविधा मिलेगी। व्यापारियों ने इस निर्णय को दूरदर्शी एवं जनहितकारी बताया।

इस अवसर पर व्यापारियों ने महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट का माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

व्यापारी समुदाय ने इस जनहितकारी पहल में सहयोग प्रदान करने वाले पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, अध्यक्ष योगेश शर्मा, पंकज कपूर, आशीष मल्होत्रा, राजीव जायसवाल, मनोज जायसवाल, नंदकिशोर वर्मा तथा पार्षद प्रतिनिधि गोपाल भट्ट के प्रति भी हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया

#gajrajbisht

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page