उत्तराखण्ड
वसंतोत्सव-2026 की स्मृतियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘Floral Healing’ का विमोचन



पुस्तक में पुष्पों की मनमोहक सुंदरता के साथ उत्तराखण्ड की समृद्ध जैव-विविधता, प्रकृति, संस्कृति, किसानों के परिश्रम तथा पुष्प उत्पादन की व्यापक संभावनाओं को भी दर्शाया गया है। फूलों की सुंदरता जहां मन को आनंद और सुकून प्रदान करती है, वहीं प्रकृति से जुड़ाव जीवन में संतुलन, सकारात्मकता और स्वस्थ भावनाओं का संचार करता है।
वसंतोत्सव की सुंदर परंपरा को आगे बढ़ाने तथा इसकी स्मृतियों को पुस्तक के माध्यम से संजोने के लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग सहित आयोजन से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।














