Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला रामलीला के पात्रों को रीजनल पार्टी ने किया सम्मानित,

देहरादून,,,महिला रामलीला के समस्त महिला कलाकारों का राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने नागरिक अभिनंदन करके सम्मानित किया।
यह रामलीला उत्तराखंड मे अपनी तरह का पहल अभिनव प्रयोग है, इसमें सभी पात्रों की भूमिका महिलाओं ने ही निभाई है।
देहरादून के नकरौंदा में दुर्गा महिला रामलीला समिति द्वारा आयोजित इस महिला रामलीला ने काफी लोकप्रियता हासिल की।
देहरादून के प्रेस क्लब में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी में समारोह आयोजित करके महिला पात्रों का नागरिक अभिनंदन किया और शाल ओढ़ाकर तथा माल्यार्पण करके सम्मानित किया।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने सभी महिला कलाकारों का अभिनंदन करते हुए कहा कि रामलीला के सभी पात्रों से समाज के सभी लोगों और सभी रिश्तों को कुछ न कुछ प्रेरणा मिलती है।
रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल ने महिला रामलीला के आयोजन मे सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है।

इनको किया गया सम्मानित
इस अवसर पर दुुर्गा महिला समिति के समस्त पदाधिकारी गण संरक्षक सुलोचना ईष्टवाल, अध्यक्ष संगीता नेगी, राकेश राणा, धीर सिहं बिष्ट, सत्य प्रकाश गौड, माधो सिहं नेगी ,लता रावत ,संतोषी रावत, निर्मला खुगसाल ,बसंती गोस्वामी, शकुंतला झिकंवाण, तुलसी पुरोहित ,बिनिता नेगी, मीना बासखंडी ,माया राणा , शशी सती ,सीता रावत ,नीता रावत, जगदंबा बिष्ट, कलावती नेगी ,भगवती प्रसाद गोस्वामी,देवेन्द्र सती, सोभित भद्री ,प्रिया रावत ,रोशन उनियाल, दिगपाल सिंह बंगारी ,हीराबल्लभ जोशी ,अजय बहुगुणा ,दयाराम मनोड़ी, रेखा थपलियाल , अशोक नेगी, गौरी नेगी, देवेश्वरी गौड, सुमित्रा जोशी, सलौनी आदि को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के सुरेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह गुसाई, अनिल जोशी आदि तमाम पार्टी पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page