Connect with us

उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी के विद्यार्थी कार्य विभाग की ओर से रविवार को संघ कार्यालय मधुकर कुंज में जिले के हाईस्कूल स्तर के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं गुरुजनों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य वक्ता पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शिवेंद्र कश्यप ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में समय का सही नियोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलकूद, मित्रों के साथ सकारात्मक समय बिताने तथा माता-पिता एवं दादा-दादी से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संतुलित जीवन ही व्यक्ति को सफल और संस्कारित बनाता है।

मुख्य अतिथि डॉ. जय श्री तिवारी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यही विद्यार्थी भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में देश और समाज का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक प्रो. बहादुर सिंह बिष्ट ने कहा कि उज्ज्वल भविष्य की नींव विद्यार्थी जीवन में ही रखी जाती है। उन्होंने अनुशासन, परिश्रम और निरंतर प्रयास को सफलता का मूल मंत्र बताया।

कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ।

इस अवसर पर विभाग प्रचार प्रमुख उमेश साह, जिला कार्यवाह राहुल जोशी, जिला प्रचारक जितेंद्र, सह जिला बौद्धिक प्रमुख कमलेश त्रिपाठी, जिला विद्यार्थी प्रमुख नितिन बोरा, डॉ. तरुण सक्सेना, नगर प्रचार प्रमुख डॉ. नवीन शर्मा, लता पंत, मीरा श्रोत्रिय, तनुजा टकवाल, प्रदीप जनौटी, मधुकर श्रोत्रिय, नीरज पांडे, यश गुप्ता, पारस, पंकज मेहता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page